सूरत. कपड़ा व्यापारी मनोज श्रीश्रीमाल के 17 वर्षीय पुत्र निमित 27 जनवरी को जैन दीक्षा लेकर संत बन जाएंगे। आचार्य विमल सागर सूरीश्वर महाराज के सानिध्य में वेसू स्थित रघुवीर सिल्वर स्टोन, श्याम पैलेस में दीक्षा समारोह होगा। पार्ले पॉइंट स्थित कुंतुनाथ टावर में रहने वाले मनोज 22 वर्षों से सूरत में कपड़े का व्यापार कर रहे हैं। 26 जनवरी को निमित की वर्षी दान शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें 5 हजार श्रद्धालु शामिल रहेंगे। वस्त्रदान होगा। श्याम पैलेस में दीक्षा समारोह 27 जनवरी को सुबह साढ़े 6 बजे शुरू होगा।
निमित की नजर में खुशी
मान लीजिए आपने महंगी से महंगी कार खरीदी तो क्षणिक खुशी महसूस होगी, लेकिन यदि हादसा हो जाए तो आपकी खुशी से दुख होने लगेगा। तब लगेगा कि इतनी महंगी गाड़ी कबाड़ हो गई और आपकी खुशी काफूर हो जाएगी। खुशी क्या है? यह इंसान का अंतर्मन तय करता है न कि भौतिक दुनिया।
No comments:
Post a Comment