Sunday, 7 January 2018

जैन सुरक्षा संघटन द्वारा मॉडल टाउन में संस्कारो का एक्जिविजन सम्पन

सूरत ( विद्रोही आवाज) आज तक आपने खाने पीने की, कपड़े की,फर्नीचर की,इलेक्ट्रॉनिक्स की 50% ऑफ, 70%ऑफ आदि कई प्रदर्शनियों को देखा होगा ।। पर क्या आपने संस्कारो की Exhibition देखी है? शायद नही। आज की भौतिकता की आंधी में खत्म होते संस्कारो की रक्षा के लिए “जैनत्व सुरक्षा संघ” (JSS Team) द्वारा “संस्कारो की Exhibition”का आयोजन आज रविवार 07/01/18 को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शांतिनाथ उपाश्रय मॉडल टाउन में रखा गया ।जिसमे सुबह उठने से रात को सोने तक के 100 संस्कार लाइव प्रदर्शन करके दिखाए गए। जैनत्व सुरक्षा संघ एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जो कि संस्कारो की सुरक्षा के लिए कार्यरत है। इनमे 11 सदस्यों की मूल टीम है। इस तरह से पूरे देश के 22 जोन में 1200 से अधिक टीमें है। जैनत्व सुरक्षा संघ संस्कारो की सुरक्षा के लिए कई प्रोजेक्ट देश भर में चला रहा है। उसमे एक प्रोजेक्ट संकारो की Exhibition है।आज के शिविर में हजारों पुरुषों, महिलाओ, बालक,बालिकाओं ने भाग लिया। संस्कार शिविर के मुख्य वक्ता पेशे से सी.ए का कार्य करने वाले जोधपुर निवासी लोकेश जैन पारख ने जीवन चर्या को संयमित कर जीवन को जीने के गुर सिखाए । विविध पोस्टरों के माध्यम से उमड़ी भीड़ को बताया और समझाया कि हमे हमारे बच्चों को किस तरह से संस्कार देने है। कई विषयों पर नाटिका के माध्यम से समझाया गया।ज्ञानवर्धक एव संस्कारो की प्रेरणा से भरे इस शिविर में सभी बड़ो को आदर,मांन,सम्मान,कैसे देना,कम से कम असातना हो,जीव हत्या न हो,मोबाइल के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया।सभी को अपना गच्छ,सम्प्रदाय बताने की जगह जैन ही बताने की बात कही।घर,मकान के बाहर गोत्र की जगह जैन का सिम्बोल आदि लगाने सहित कई बाते बताई गई। ज्ञान वर्धक साहित्य भी दिए गए।कार्यक्रम बहुत ही अच्छा और रोचक रहा। उलेखनीय है कि इस संस्था का यह 54 वाँ एक्जीविजन था।इनके हजारो सदस्य देश भर में फैले हुवे है जो ज्ञान वर्धक शिविर आदि लगाते है।

No comments:

Post a Comment