


सूरत - ( अलका सांखला) उग्र विहारी तपो मूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी की प्रेरणा से आचार्य श्री महाप्रज्ञ जयंती वर्ष के शुभारंभ में गोल्डनएवन्यु अपार्टमेंट सिटीलाइट मे रेणु नाहटा नें प्रेक्षा वाहिनी की कक्षा का आयोजन किया जिसमें श्रीमती अलका सांखला ने ध्यान और खानपान के महत्व के बारे में बताया तथा प्रेक्षा ध्यान की किट का वितरण किया गरिमा सेठिया ने चार चरण का ध्यान करवाया जो सभी को बहुत पसंद आया !रेणु नाहटा यौगिक क्रियाएं करवाई तथा प्रेक्षा गीत के महत्व के बारे में समझाया ! प्रेक्षा ध्यान के प्रति जागरूकता तथा दिन प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए प्रेक्षा वाहिनी की कक्षाएं अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही हैं सभी इसका भरपूर लाभ लेकर अपने जीवन को रोग मुक्त बनाने की और सक्रिय हैं!
No comments:
Post a Comment