सूरत - ( अलका सांखला) अणुव्रत नैतिक गीत गायन राष्ट्रीय प्रतियोगिता तपोमूर्ति मुनि कमलकुमारजी के सानिध्य में शनिवार दिनांक 27-7 -2019 को तेरापंथ भवन सिटीलाइट में सुबह 10:00 बजे से *अणुव्रत नैतिक गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
मुनिश्री ने बच्चों के प्रोत्साहन के लिए गीतिका व्दारा अच्छेबच्चों के गुण बताये, गीत भाव से सभी भाव विभोर हुये!उन्हें अच्छे परफॉर्मेंस के लिए आशीर्वाद दिया नैतिकता से जीवन जीने तथा अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा भी दी मुनि श्री के आशीर्वचन से प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया ।
प्रतियोगिता में चयनित स्कूल का समूह 10 ,11 और 12 अक्टूबर 2019 को आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में होने वाले राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में बेंगलुरु जाएंगे ।
विशेष बात यह है किस संपूर्ण प्रतियोगिता निशुल्क है और इसके सारे खर्चे का वहन अणुव्रत न्यास दिल्ली द्वारा किया जाता है प्रत्येक प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र दिए जाते हैं सूरत शहर की १५विद्यालयों से २५० प्रतिभागियों ने भाग लिया जी डी गोयनका लोकभारती एसडी जैन एलपी सवानी दिव्यांग स्कूल जैसे जाने-माने सभी स्कूल शामिल हुए

अणुव्रत जीवन विज्ञान की गुजरात प्रभारी श्रीमती अलका जी सांखला ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के नियमों की जानकारी दी तथा संपूर्ण कार्यक्रम की देखरेख सूरत संयोजिका रेखा जी ढालावत द्वारा की गई सूरत अणुव्रत समिति के संयोजक श्री गौतम जी गादिया ने सभी अतिथि गणों का स्वागत किया मधु देरासरिया ने कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से किया मधु नाहटा ने बच्चों को कविता पाठ द्वारा प्रेरित किया श्री गौतम जी गादिया ने सभी अतिथि गणों का व विद्यार्थियों का स्वागत किया।
श्रीमती पारुल बहन गिरीश भाई लॉर्ड और श्रीमती शिल्पा संजय भाई पाववाला, पियनका भुतान और खटेडकार्यक्रम में जज के रूप में उपस्थित रहे ।
एकल और सामूहिक दोनों प्रकार के गायन समूहों में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक सुंदर गीत गाये बच्चों की प्रस्तुति देखने योग्य थी। निृ्णायक को निर्णय देने में कठिनाई हुई, ऐसी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति के Result नीचे दिये हैं।
एकल गायन -कनिष्ठवर्ग
प्रथम - जी. डी. गोइनका -नित्या गुप्ता
द्वितीय- पी.पी. सवानी - श्रावणी
तृतीय- वनिता विश्राम - चरमि कांट्रैक्टर
एकल गायन - वरिष्ठ वर्ग
प्रथम - पी.पी.सवानी - ऐश्वर्या लाला
द्वितीय- शारदा यतन- व्रतिपटेल
तृतीय - एस.डी. जैन - ओम् पाण्डेय
समूह गायन - कनिष्ठ वर्ग
प्रथम - पी. पी. सवानी
द्वितीय - एल. पी.सवानी
तृतीय - एस.डी.जैन
समूह गायन - वरिष्ठ वर्ग
प्रथम - शारदा यतन इंग्लिश
द्वितीय - शरदायतन गुजराती
तृतीय - अन्धजन शाला
No comments:
Post a Comment