Sunday, 7 July 2019

अहिंसा रैली के साथ शासनश्री साध्वी श्री सरस्वती जी का उधना तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश


                        
उधना-  7 जुलाई 2019 रविवार को आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिस्या शासनश्री साध्वी श्री सरस्वती जी आदि ठाणा-7 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश तेरापंथ भवन उधना में विशाल अहिंसा रैली के साथ हुआ। 
रैली शास्वत रेजीडेंसी, उधना मैनरोड़, आचार्य तुलसी द्वार होते हुए तेरापंथ भवन पहुची। 
रैली के पश्चात साध्वी श्री जी के सानिध्य में स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया सभा अध्यक्ष श्री बसंतीलाल नाहर ने साध्वीश्रीजी का स्वागत करते हुए आगामी चातुर्मास मंगलमय हो ऐसी कामना की। 
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष श्री संजय बोथरा, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती श्रेया बाफना, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद से राष्ट्रीय किशोर मंडल प्रभारी श्रीअर्पित नहार, अखिल भारतीय महिला मंडल से श्रीमती कनक बरमेचा, श्रीमती मंजू नवलखा, सूरत सभा अध्यक्ष श्रीललित खोखावत, अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री नेमीचंद कावड़िया, महासभा गुजरात प्रभारी  श्री लक्ष्मी लाल बाफना, उपासक श्री उत्तमचंद बोहरा ने स्वागत वक्तव्य दिया।इस अवसर पर सभी साध्वियों  द्वारा सुन्दर परिसंवाद प्रस्तुत किया गया। 
उधना ज्ञानशाला, कन्या मण्डल, भजन मण्डली, पांडेसरा कन्या मण्डल, पर्वत पाटिया कन्या मण्डल आदि ने सुन्दर प्रस्तुतियां दी। 
                        
विशेष आमंत्रित सांसद श्री C R पाटिल, विधायक श्री विवेकभाई पटेल, विधायक श्रीमती संगीता पाटिल, सुमनपा के उप मेयर श्री नीरवभाई शाह, हॉस्पिटल समिति चैयरमेन श्री मूलजी भाई ठक्कर, श्री किशोरभाई बिंदल आदि विशिष्ट महानुभाव उपस्थित रहे। सांसद श्री C R पाटील का नागरिक अभिनन्दन किया गया। 
शासनश्री साध्वी श्री सरस्वती जी ने अपने मंगल उद्धबोधन में फरमाया कि गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी ने महती कृपा कर के हमारा चातुर्मास उधना में  फ़रमाया है।
                        
इस चातुर्मास में सभी को ज्यादा से ज्यादा धर्म आराधनाा का लाभ उठाना है। आज तेरापंथ युवक परिषद् उधना की नई कार्यकारणी व तेरापंथ महिला मंडल उधना की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी रखा गया। परिषद् के निवर्तमान अध्यक्ष श्री सुभाष चपलोत ने नवमनोनित अध्यक्ष श्री संजय बोथरा व पूरी टीम  को तथा अखिल भारतीय  महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती कनक बरमेचा ने उधना महिला मंडल की नव मनोनित अध्यक्षा श्रीमती श्रेया बाफना व पूरी टीम को शपथ दिलाई।अहिंसा रैली तथा स्वागत अभिनन्दन समारोह में सूरत उधना एवं दक्षिण गुजरात से 2000 से अधिक भाई बहिनों ने अपनी उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज करवाई।अंत मे आभार ज्ञापन परिषद मंत्री श्री ललित चण्डालिया व कार्यक्रम का संचालन सभा सह मंत्री श्री अरुण चण्डालिया ने किया

No comments:

Post a Comment