Thursday, 20 June 2019

गणाधिपतिगुरुदेव श्री तुलसी के 23 वां महाप्रयाण दिवस तेरापंथ भवन सीटी लाईट मे आज आयोजन

तेरापंथ भवन सीटी लाईट मेआज दिनांक 20/ 6/ 2019विशाल "विसर्जन रैली "का आयोजन किया गया !विसर्जन रैली जानी फरसाण तेरापंथ कन्या मंडल सर्कल से तेरापंथ भवन पहुंची । शासन श्री साध्वी सरस्वतीजी के सानिध्य मे कार्यक्रम हुआ !

सूरत -(अलका सांखला) साध्वी संवेगप्रभाजी ने कहा -आचार्य आचार्य तुलसी ने सागर की तरह काम किया ,अपने पद का विसर्जन करके छोटा हो या बड़ा सब में विसर्जन के संस्कार आना चाहिए। साध्वी अर्चना श्री जी ने "ज्योतिपुंज को आज पुकारे "कविता के माध्यम से अपने भाव रखें ।साध्वी हेमलता जी ने आचार्य तुलसी की पांच प्रकार की विशेषताओं के बारे में बताया पराक्रम समय प्रबंधन प्रेम वात्सलयऔर शिक्षा ।साध्वी नंदिता श्री जी ने कहा -उनका जीवन अनोखा जीवन था उनका 1 गुण हमारे भीतर आएगा तो हमारा जीवन भी बदल सकता है ।

साध्वी मृदुला कुमारी जी ने कहा -गंगा से गंगा तक की यात्रा आज के दिन समाप्त उन्होंने अपने जीवन मे नये नये इतिहास रचे ।तेरापंथ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण साध्वी प्रमुखा श्री जी द्वारा रचित "विसर्जन दिवस मनाएं हम "व्दारा हुआ।अध्यक्ष सुनीता सुराणा ने कहां -आचार्य तुलसी ने अपने प्रखर व्यक्तित्व और बहुमुखी कतृत्व से तेरापंथ के चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त किया सभा अध्यक्ष, परिषद अध्यक्ष सभी ने अपने भाव रखें ।  कार्यक्रम का कुशल संचालन राष्ट्रीय कन्यामण्डल प्रभारी मधु जी देरासरियाने किया।

No comments:

Post a Comment