जहां गुरुनिष्ठा, संघनिष्ठा, श्रद्धा और समर्पण होते हैं वहां लक्ष्य प्राप्ति निश्चित होती है -- " शासन श्री " साध्वी श्री ललितप्रभाजी
नवनिर्मित एवं नवीनीकृत तेरापंथ भवन उधना के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हंसराज जी बेताला, सांसद श्री सी. आर. पाटिल, विधायक श्री विवेक भाई पटेल, श्रीमती संगीता पाटिल एवं सूरत महानगर पालिका के महापौर डॉक्टर जगदीश भाई पटेल की उपस्थिति

उधना - श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा उधना द्वारा नवनिर्मित एवं नवीनीकृत तेरापंथ भवन का लोकार्पण किया गया। उद्घाटन समारोह शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या "शासन श्री " साध्वी श्री ललितप्रभाजी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। समारोह का अध्यक्ष स्थान जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हंसराजजी बेताला ने सुशोभित किया।
इस अवसर पर महासभा के महामंत्री श्री विनोद जी बैद,उपाध्यक्ष श्री गौतम जी सालेचा, स्थानीय सांसद श्री सी. आर. पाटिल विधायक श्री विवेक भाई पटेल श्रीमती संगीता पाटिल महासभा न्यासी श्री संजय जी सुराणा, गुजरात प्रभारी श्री लक्ष्मीलाल जी बाफना, श्री अनिल जी चंडालिया राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं उधना प्रभारी श्री नानालाल जी राठौड़, श्री प्रकाश जी डाकलिया आदि उपस्थित रहे। जैन संस्कारक श्री विजयकांत जी खटेड़, श्री प्रकाशजी डाकलिया एवं श्री अनिल जी चंडालिया ने जैन संस्कार विधि से उद्घाटन का कार्यक्रम सुंदर ढंग से परिसंपन्न किया।
इस अवसर पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी ललित प्रभा जी ने कहा -- परिवर्तन समय की मांग है। धर्म आराधना एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु तेरापंथ भवन के नव निर्माण एवं नवीनीकरण की आवश्यकता सभा अध्यक्ष श्री बसंती लाल जी नाहर एवं उनकी टीम ने महसूस की। एक व्यक्ति कुछ भी नहीं कर सकता यहां कार्यकर्ताओं में बहुत अच्छा समन्वय है। अध्यक्ष बसंती लाल जी नाहर की दूरदर्शिता एवं कर्तव्य निष्ठा प्रशंसनीय है। सबका साथ लेकर उन्होंने कार्य किया और इसलिए केवल 10 महीने जितने अल्प समय में यह काम संपन्न हो गया। जहां गुरुनिष्ठा, संघनिष्ठा, श्रद्धा एवं समर्पण होता है वहां लक्ष्य की प्राप्ति निश्चित रूप से हो जाती है। श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रमण संघ की प्रखर वक्ता साध्वी श्री सुलोचना श्री जी ने कहा --घर का जुड़ाव परिवार के साथ होता है। समाज भवन समाज के लोगों की भावना के साथ जुड़ा हुआ होता है। यहां सभी समाजजनों की भावनाएं साकार हो रही है। नवीनीकरण होने से धार्मिक सामाजिक प्रवृत्तियों को अब गति मिलेगी यह निश्चित है।
तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हंसराज जी बेताला ने कहा -- उधना में तेरापंथ समाज केवल समाज नहीं है, बल्कि एक परिवार के समान है। यहां जो धार्मिक सद्भावना है वह सबके लिए अनुकरणीय है। तेरापंथ धर्म संघ के विकास का आधार उसे प्रारंभ से अब तक प्राप्त यशस्वी आचार्य परंपरा है। वर्तमान आचार्य श्री महाश्रमण जी अत्यंत ऋजु एवं कुशल अनुशासक है। उनमें भगवान बुद्ध की करुणा और भगवान महावीर की साधना का समन्वय दिखाई देता है, यह हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है।
राष्ट्रीय महामंत्री श्री विनोद जी बैद ने कहा- तेरापंथ भवन का आज लोकार्पण हुआ है। अब यह आवश्यक है कि यहां संचालित होने वाली सभी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियां केंद्रीय आचार संहिता के अनुरूप हों। उन्होंने जैन विश्व भारती के विस्तरण की विस्तृत जानकारी दी। सांसद श्री सी.आर. पाटिल ने कहा-- तेरापंथ भवन धार्मिक सामाजिक प्रवृत्तियों का सुंदर केन्द्र रहा है। धर्म हमें अनुशासन और नैतिकता का पाठ सिखाता है।यहां का भवन लोक सेवा के कार्य में हमारे लिए भी हमेशा उपयोगी रहा है।इसे मैं मेरा भवन मानता हूं।
स्वागत वक्तव्य में तेरापंथी सभा उधना के अध्यक्ष श्री बसंतीलाल जी नाहर ने कहा -- केवल 10-- 11 महीने के अल्प समय में इस भवन का नवनिर्माण एवं नवीनीकरण संपन्न हो गया इसका श्रेय यहां के सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। सभी समाज जनों ने जो सहयोग दिया है वह अपूर्व है। मैं सभी की सद्भावना और सहयोग की भावना का आदर करता हूं।
इस अवसर पर जिनकी सन्निधि में इस भवन के नवीनीकरण का शुभारंभ हुआ था वे "शासन श्री" साध्वी श्री सोमलताजी (कांदिवली-मुंबई चतुर्मास), सिटीलाइट में विराजमान "शासन श्री" साध्वी श्री सरस्वती जी एवं कामरेज में विराजमान मुनि श्री संजय कुमारजी एवं प्रसन्न कुमार जी का मंगल संदेश भी प्राप्त हुआ। इन सभी संदेशों का वाचन तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष श्री अर्जुनजी मेड़तवाल ने किया।
सूरत के मेयर डॉ.जगदीश भाई पटेल ने कहा--इस तेरापंथ भवन के द्वारा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा- संस्कार की प्रवृत्तियां और अच्छे ढंग से होती रहे इस हेतु मैं शुभकामनाएं प्रदान करता हूं।
उद्घाटन की पूर्व संध्या पर भव्य भक्ति संध्या का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें भीलवाड़ा से समागत मधुर गायिका सु श्री चुनौती एवं आकांक्षा नाहर ने सुमधुर प्रस्तुतियां कर सभी का मन मोह लिया। उद्घाटन समारोह में तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता कुकडा़ ने मंगल भावना प्रदर्शित की। कार्यक्रम का संचालन सभा के मंत्री श्री अशोक जी दूगड़ एवं सह मंत्री श्री अरुण जी चंडालिया ने किया।सुमधुर गायक गायिकाओं ने मंगलाचरण किया।

संकलन--अर्जुन मेड़तवाल (उधना-सूरत)

No comments:
Post a Comment