सूरत के महापौर डॉक्टर जगदीश पटेल एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती कुमुद कच्छारा द्वारा पांडेसरा में हुआ लोकार्पण
उधना - " स्वच्छ सूरत सुंदर सूरत " यह सूरत महानगर पालिका का स्वर्णिम सूत्र है। " बेटी बचाओ " यह भारत सरकार का सामाजिक अभियान है। इन दोनों सूत्रों को सार्थक करने के प्रयास रूप तेरापंथ महिला मंडल उधना द्वारा बमरोली रोड, पांडेसरा में कन्या सुरक्षा सर्कल का निर्माण एवं लोकार्पण किया गया।
सूरत के प्रथम नागरिक सूरत महानगर पालिका के मेयर डॉक्टर जगदीश भाई पटेल एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती कुमुद कच्छारा ने इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर सूरत महानगरपालिका की ड्रेनेज समिति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुधा नाहटा भी उपस्थित थीं।
इस प्रसंग पर मेयर श्री ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में तेरापंथ महिला मंडल की जागरूकता का अनुमोदन किया एवं समाज हित में कन्या सुरक्षा की भावना को उजागर करने के प्रयास की मुक्त मन से प्रशंसा की।
तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती कुमुद कच्छारा ने कहा -- कन्या सुरक्षित है तो समाज सुरक्षित है। उनकी सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। तेरापंथ महिला मंडल उधना की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता कुकड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सर्कल निर्माण में उल्लेखनीय मार्गदर्शनकर्ता जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के गुजरात प्रभारी श्री लक्ष्मी लाल जी बाफना, तेरापंथी सभा उधना के अध्यक्ष श्री बसंती लाल जी नाहर, मंत्री श्री अशोकजी दुगड़, "अणुव्रत सेवी" श्री अर्जुन जी मेडतवाल, महिला मंडल संरक्षिका श्रीमती चंदाबेन गोखरू, अणुव्रत समिति सूरत उधना के अध्यक्ष श्री नेमीचंदजी कावड़िया, मन्त्री श्री विजयकांतजी खटेड, तेयुप. उधना के अध्यक्ष श्री सुभाष जी चपलोत, मन्त्री श्री अनिलजी बाफना, एवं समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उधना महिला मंडल की मंत्री श्रीमती जस्सू बाफना ने किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती मधुजी देरासरिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती निधिजी सेखानी एवं श्रीमती मंजूजी नौलखा की विशेष उपस्थित रही।



No comments:
Post a Comment