Monday, 30 July 2018

आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री कीर्तिलता जी आदि ठाणा-4 के पावन सानिध्य मेंमन्त्र दिक्षा और तेयुप शपथ विधि समारोह

आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री कीर्तिलता जी आदि ठाणा-4 के पावन सानिध्य में...मन्त्र दिक्षा और तेयुप शपथ विधि समारोह सम्पन्न
पेटलावद(म.प्र.)(पंकज जे.पटवा) मन्त्र वह होता है जो मन रूपी वीणा के तार को झंकृत कर दे ।णमोकार महामन्त्र में किसी व्यक्ति या ईश्वर विशेष को नही वरन विशेष गुण सम्पन्न व विशेष योग्यता सम्पन्न परम पवित्र आत्माओं की स्तुति व नमन किया जाता है। उक्त विचार आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री कीर्तिलता जी ने मन्त्र दिक्षा और तेयुप शपथ विधि समारोह कार्यक्रम के दौरान स्थानीय डालिम कुंज तेरापंथ भवन में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।इस अवसर पर साध्वी श्री शांतिलताजी ने कहा कि मन्त्र दिक्षा संस्कारो की दिक्षा है। तेरापंथी सभा अध्यक्ष झमकलालजी भंडारी ,महिला मंडल अध्यक्ष मीना मेहता,अणुव्रत समिति अध्यक्ष पंकज जे.पटवा ने भी अपने भावो की अभिव्यक्ति दी और तेयुप की पूरी नवीन टीम को बधाई प्रेषित की।
मन्त्र दिक्षा ओर तेयुप शपथ विधि समारोह के इस गरिमामय कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल ओर तेयुप द्वारा मंगलाचरण से की गई।ज्ञानशाला पेटलावद और करवड़ ने गीत के माध्यम से अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में तेयुप के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किये और अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की । एडवोकेट राजेन्द्र मूणत ने तेयुप के सभी नवीन पदाधिकारियों को दायित्व निर्वाह की शपथ ग्रहण करवाई।संचालन राजेश वोहरा ने किया।
आभार सचिन मूणत ने माना। कार्यक्रम के अंत मे सभी बच्चों को तेयुप की और से माला व मन्त्र दिक्षा पुस्तिका भेंट की गई। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन विशेष रूप से उपस्थित थे।
न्यूज़ और फ़ोटो-पंकज जे.पटवा पेटलावद

No comments:

Post a Comment