"शासन श्री" साध्वी श्री ललित प्रभा जी एवं "शासन श्री" साध्वी श्री शिवमालाजी तथा समणी श्री विनीत प्रज्ञा जी के सान्निध्य में उधना में गुजरात एवं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय बालिका शिविर एवं "शासन श्री" साध्वी श्री सरस्वती जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन सिटीलाइट में होगा बालकों के लिए संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन
उधना - (अर्जुन मेड़तवाल) संस्कार निर्माण यह भावी पीढ़ी के व्यक्तित्व निर्माण हेतु महत्वपूर्ण कार्य है। संस्कार निर्माण की श्रेष्ठ अवस्था है-- बाल्यावस्था।इस अवस्था में बच्चों को जो संस्कारों की पूंजी मिलती है वह जीवन भर उसके लिए दिशादर्शक बनी रहती है।
इस हकीकत को मध्य नजर रखते हुए शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद के साथ उनकी सुशिष्याएं "शासन श्री" साध्वी श्री ललित प्रभा जी एवं "शासन श्री" साध्वी श्री शिवमालाजी के पावन सान्निध्य में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, उधना के तत्वावधान में कन्याओं के लिए संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 1 से 5 जून तक तेरापंथ भवन, उधना में आयोजित उपरोक्त शिविर में आचार्य श्री महाश्रमण जी की सूशिष्या समणी श्री विनीतप्रज्ञाजी का भी प्रेरक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। समग्र गुजरात एवं मध्य प्रदेश राज्य में से लगभग 350 से अधिक बालिकाएं इस शिविर में संभागी बनेंगी। पांचों दिन तक विविध सत्रों में जैन धर्म तथा तेरापंथ दर्शन का एवं संस्कारों की सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ-साथ रोचक एवं आकर्षक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। इसी अवधि के दौरान श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, सिटीलाइट के तत्वावधान में "शासन श्री" साध्वी श्री सरस्वतीजी के सान्निध्य में बच्चों के लिए संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन होगा, जिसमें गुजरात महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश इन तीनों राज्यों के बालक (लड़के) भाग लेंगे।
उधना में आयोजित होने वाले शिविर की सफलता एवं सुव्यवस्था के लिए तेरापंथी सभा, उधना के अध्यक्ष श्री बसंतीलाल जी नाहर, मंत्री श्री मिश्रीमल जी नंगावत, केंद्रीय संयोजक श्री अनिल जी चंडालिया, एवं स्थानीय सभा के संयोजक श्री राजेश जी बाफना तथा श्री सुरेशजी चपलोत उल्लेखनीय परिश्रम कर रहे हैं।
सिटीलाइट में आयोजित होने वाले लड़कों के शिविर की व्यवस्था हेतु सूरत सभा के अध्यक्ष श्री नानालाल जी राठौड़ एवं मंत्री श्री सुशीलजी सुराणा के निर्देशन में कार्यकर्ताओं की टीम निरंतर कार्यरत है।

No comments:
Post a Comment