"शिरपुर " खानदेश का ऐसा क्षेत्र जहाँ तेरापंथ समाज के सिर्फ़ 12(बारह )परिवार हैं,लेकिन सबकी भक्ति और श्रद्धा "तेरापंथ धर्म संघ और चारित्र आत्माओं के प्रति ग़ज़ब की हैं,वहाँ के युवक हमेशा चारित्र आत्माओं की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहते हैं और सेवा का लाभ लेते हैं..,
शिरपुर संगठन यात्रा की शुरुआत वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुई.. तत्पश्चात"जैन संस्कार विधि से सामूहिक रूप से जन्मदिवस मनाया गया और वहाँ के सभी सदस्यों ने ये संकल्प लिया की हमारे परिवार में किसी भी सदस्य का जन्मदिन आने पर मासिक सामूहिक जैन संस्कार विधि से इस उपक्रम को गतिमान रखेंगे ..
शिर पुर तेयुप अध्यक्ष श्री संदीप पगारिया ने परिषद् की गतिविधियों को रखा और छोटी परिषद् द्वारा हो रहे बहुआयामी कार्यक्रमों को दृष्टि पटल पर रखा ,और ये आश्वासन दिया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के प्रत्येक प्रकल्प में शिरपुर परिषद् पूर्ण निष्ठा के साथ यथासंभव सहयोग करेगी ..,इसी कड़ी में मैंने केंद्र के सभी आयामों ,प्रकल्पों और गतिविधियों के बारे में उपस्थित युवकों को जानकारी दी" मैं हुँ सामयिक साधक "प्रकल्प और गुरुदेव के इंगित की आराधना करते हुए तत्काल 9 युवकों ने अपने नाम की स्वीकृति सामयिक हेतु तुरंत फॉर्म भरकर दी..,और अभा तेयुप के विशेष प्रकल्प "तपोयज्ञ "के लिए भी 9 युवको ने अपनी स्वीकृति पहले दी थी ,परिषद् द्वारा उस संख्या में और वृद्धि का भरोसा दिया गया .. शिर पुर परिषद् द्वारा "युवा वाहिनी के लिए पाँच युवकों ने अपनी सहमति दी..,शिर पुर परिषद् द्वारा पर्यावरण जागरूकता के लिए "वोकेथोन"आयोजित करने की भी स्वीकृति सदन में प्रदान की गई .
मानव सेवा के कार्य के लिए MBDD का आयोजन हर साल होता है और यह आगे भी ऐसा गतिमान रहेगा यह संकल्प लिया।
परिषद् के अध्यक्ष द्वारा ये बताया गया की 24 दिसम्बर को शिरपुर किशोरो द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा ..,
शिरपुर जैसे छोटे क्षेत्र में भी युवकों में उत्साह देखने लायक था..,जो युवक या परिवार जन किसी कारण वश संगठन यात्रा में उपस्थित नहीं थे उनके घर जाकर सम्पर्क किया गया और उन सबने अभा तेयुप के "मैं हुँ सामयिक साधक और तपोयज्ञ के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की...,और अभातेयुप का सोशल मीडिया नेटवर्क जे.टी.ऐन.(J.T.N.) की जानकारी दी गई और हर परिवार को इससे जुड़कर धर्म संघ की गतिविधियों से परिचित होने का आग्रह किया गया और उन्हें J T N से जोड़ा भी गया..
संकल्प संगठन यात्रा में शाहदा तेयुप अध्यक्ष कैलाश जी संचेती,उपाध्यक्ष रोहित जी लूँकड ,और JTN प्रतिनिधि सुमित जी गेलड़ा की उपस्थिति रही ,
कार्यक्रम का सफल संचालन शिर पुर मंत्री श्री कल्पेश गेलड़ा ने किया ..
शिर पुर संगठन यात्रा हम सबके लिए प्रेरणा मय बन गई
प्रवीण बैताला
व्यक्तित्व विकास कार्यशाला राष्ट्रीय प्रभारी
व्यक्तित्व विकास कार्यशाला राष्ट्रीय प्रभारी

No comments:
Post a Comment