ठाणे - रविवार को ठाणे तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक महापर्व की समाप्ति के पश्चात आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती आगम मनीषी प्रोफेशर मुनि श्री महेंद्र कुमार जी, मुनि श्री अजित कुमार जी, मुनि श्री अभिजीत कुमार, मुनि श्री जागृत कुमार जी, एवं मुनि श्री शिद्ध कुमार जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रो. मुनि श्री महेंद्र मुनि आज के युग में डॉक्टरों का धर्म संघ के संतों के सेवा के प्रति झुकाव सराहनीय हैं। रही बात चातुर्मास की सफलता की तो कार्यकर्ताओ की कठिन मेहनत की वजह से हुआ। जिसमें संतों ने भी काफी मेहनत किया। आज के युग में युवा सक्रिय है यह एक अच्छी बात है धर्म संघ के लिए। मुनि श्री अभिजीत कुमार जी ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
ठाणे सभा अध्यक्ष निर्मल श्री श्री माल ने कहा कि मैं आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं की उन्होंने हम पर भरोसा कर हमें चातुर्मास दिया। साथ हम निवेदन करते है अगला चातुर्मास भी हमें ही प्राप्त हो ऐसा निवेदन मैं ठाणे तेरापंथ समाज की ओर से करता हूँ। मुनि श्री के सानिध्य में कई कार्यक्रम हुए जिसकी सफलता की गाथा हर ओर गाई जा रही हैं। इन सभी के लिए यहां के जागरूक कार्यकर्ताओं को श्रेय जाता हैं।
मंगलभावना के पावन अवसर पर प्रमिला सूर्या, वनिता मेहता, तेयुप अध्यक्ष लोकमान्य नगर प्रवीण डांगी, अशोक इनटोदिया, मीना बाफना, प्रतिभा चोपड़ा, विकास आच्छा, राजेश बाफना, संदीप रांका, रमिला बडाला, रेखा बाफना, अणुव्रत महासमिति संयोजक रमेश सोनी, सुयश झाबक, हिमांशु बोहरा, कावेरी चोपड़ा, यशा श्री श्रीमाल, डॉक्टर सुंदर इनटोदिया, आदि ने अपने विचार रखें। मुनि श्री के स्वास्थ्य को लेकर जिन डॉक्टरों ने अपनी सेवा प्रदान की उन सभी डॉक्टरों का सम्मान किया। जिसमें डॉक्टर मयूर जैन, डॉ.समीर देशपांडे, डॉ.नीलेश चोरडिया, डॉ. रविन्द्र सोराडे, भाष्कर शाह, डॉ.सुंदर इनटोदिया, जितेश मुणोत शामिल थे। वहीं कार्यक्रम के दौरान अणुव्रत उप समिति संयोजक लक्ष्मीलाल सिंघवी ने अपनी कार्यकरणी के सदस्यों की घोषणा की। जिसमें सह संयोजक नरेश बाफना, नवरत्न गोखरू, प्रभारी महेंद्र पुनमिया, संजय दुग्गड़, सुभाष हिंगड़, विनोद बडाला, अशोक इनटोदिया, मनोहर कच्छारा, कपूरचंद श्री श्रीमाल, पारस बाफना आदि शामिल हैं।
ग़ौरतलब है कि कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। मंगलाचरण की सुंदर गीतिका निशा भटेवरा ने संगान किया। कन्या मंड़ल की कन्याओं ने सुंदर गीतिका का सांग किया। ठाणे महिला मंडल की महिलाओं ने सुंदर गीतिका का संगान किया। कार्यक्रम में मंच का कुशल संचालन राजेश भटेवरा ने बड़े ही सुंदर तरीके से किया। इस अवसर पर अर्जुन चौधरी, देवीलाल श्री श्रीमाल, अभय राज चोपड़ा, जीतो ठाणे चैप्टर के अध्यक्ष महेंद्र वागरेचा, तेयुप ठाणे अध्यक्ष पंकज नॉलख, राजेश कोठारी, विमल गदिया, भरत धोका, ललिता सोनी, सीमा साँखला, अंजू हिंगड़,चेतना बाफना,मीनाक्षी श्रीश्रीमाल,लीला सिंगवी, अलका श्रीश्रीमाल संगीता चंडालिया,अरुण जैन,सुभाष हिंगड़,महेन्द्र पुनमिया, महेन्द्र कोठारी,अमृत श्री श्रीमाल, मनोज श्री श्रीमाल ,मुकेश धोका, बाबूलाल सुराणा आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी के प्रति आभार ज्ञापन नरेश बाफना ने किया।

No comments:
Post a Comment