Sunday, 24 September 2017

आचार्य शांतिसागर जी महाराज का जन्म जयन्ति वर्ष धूमधाम से मनाया।

सूरत- ( विद्रोही आवाज - जैन वाणी , 24सितम्बर रविवार)  श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पर्वत पाटिया में णमोकार वाले बाबा आचार्य शांतिसागरजी महाराज का भव्य 25वॉ दीक्षा जयंती महोत्सव ,49 जन्म जयंती दिवस एवं पिच्छी परिवर्तन समारोह मनाया गया।सूरत के पर्वतपाटिया की पुण्य धरा पर विश्वशांति णमोकार जाप्यानुष्ठान-2017 का आयोजन में 7 करोड़ 77लाख 77हजार 7सौ 77 णमोकार जाप्य का 9 दिवसीय आयोजन किया है। चतुर्मासर्थ विराजित आचार्य दयासागरजी महाराज एवं आचार्य शांतिसागर जी महाराज की पावन निश्रा में पर्वत पाटिया के चंद्रप्रभू दिगम्बर जैन मन्दिर के ग्राउंड में भव्य पंडाल में आचार्य शांतिदसागर जी महाराज के 49वी जन्म जयन्ति वर्ष ,दीक्षा के 25 वर्ष सम्पूर्णता तथा पिच्छी परिवर्तन के कार्यक्रम में सूरत समाज के हज़ारों लोगों के साथ पूरे भारत वर्ष के जैन समाज के लोगों समिलित हुवे। इस आयोजन की भव्य तैयारी की गई थी ।जिसमे पंडाल को विशेष रुप से सजाया गया ।कई प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।समाज के श्रावक मोहित जैन ने बताया कि सूरत समाज के लोग इस भव्य आयोजन में एक साथ आचार्य श्री के तीनों दीक्षा, जन्म जयंती एवं पिच्छई का प्रथम बार देखने का सौभाग्य मिला

No comments:

Post a Comment