सूरत 21सितम्बर ( विद्रोही आवाज - जैन वाणी , ) श्री दिगंबर जैन मंदिर नानपुरा से दिगंबर आचार्य दया सागर जी महाराज और आचार्य शांति सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई ।शोभायात्रा में श्री जी विराजित चांदी का रथ एवं सैकड़ों बग्गी यात्रा के आकर्षण रहे ।समाज की हजारों महिलाएं पुरुष एवं एवं बच्चे इस शोभायात्रा में शामिल हुए ।सूरत महानगर पालिका की महापौर अस्मिता बहन सिरोया एवं मनपा की चेयरमैन सुधा नाहटा ने हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा मजूरा गेट रिंग रोड सहारा दरवाजा आई माता चौक होते हुए पर्वत पाटिया स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर समाप्त हुई। दोनों आचार्य जी विश्राम में निश्रा में नव दिवसीय जप अनुष्ठान चल रहा है।समाज के मोहित जैन व प्रचार मंन्त्री राजेंश पाटौदी ने बताया कि 29 सितम्बर तक जप व अनुष्ठान होंगे।णमोकार मंत्र के 7 करोड़ 77लाख 77हजार 77सौ 77 मंत्रों का लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा। नव गृह,अरिष्ठ निवारक,वास्तुदोष निवारक,लाल सर्प दोष निवारक ,सर्व सिद्धि कारण धन समृद्धि कारक विश्वशांति णमोकार जाप्यानुष्ठान 2017 के साथ धनवर्षिणी महारिद्धि सिद्धि के एक नही एक साथ 108 ,64 रिद्धि-सिद्धि महाविधान महोत्सव का आयोजन होगा।दिनांक 29 सितम्बर को विश्वशांति महायज्ञ व पानी मे तैरती अदभुत शिला का दर्शन होगा।व इसी दिन कार्यक्रम का समापन होगा।

No comments:
Post a Comment