Friday, 3 August 2018

महावीर इंटरनेशनल भीलवाड़ा मुस्कान वीरा केंद्र ने सिलाई केंद्र स्थापित किया


महावीर इंटरनेशनल भीलवाड़ा मुस्कान वीरा केंद्र ने सिलाई केंद्र स्थापित किया व 9 छात्राओं को एक वर्ष के लिए गोद लिया।
भीलवाडा - महावीर इंटरनेशनल मुस्कान केंद्र ने सिलाई केंद्र खोला व 9 छात्राओ को एक वर्ष के लिए गोद लेकर 54000/₹ भेंट किये ,केंद्र चैयरमेन विजया बम्ब ने बताया समाज सेवी स्नेहलता धारीवाल, ज़ोन चैयरमेन प्रमिला नैनावटी, गवर्निंग कौंसिल सदस्य प्रतिभा मेहता के सानिध्य में अणुव्रत ग्राम भारती शिक्षण संस्थान विनयपुरम (बांकली) में सिलाई केंद्र की स्थापना की जंहा छात्राये सिलाई सिख कर अपने पैरों पर खड़ी हो सके, मुस्कान केंद्र ने 9 छात्राओं को एक वर्ष के लिए गोद लेकर सारे खर्च की जिम्मेदारी ली, विनयपुरम के चेयरमेन प्रेम सिंह तलेसरा ने सभी का स्वागत किया, सभी ने संस्थान में पौधा रोपण किया, गवर्निंग कौंसिल सदस्य प्रभाकर नैनावटी ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यो से अवगत कराया, कार्यक्रम में पूर्व चैयरमेन संध्या आगीवाल, सुशीला आंचलिया, हंसा छाजेड़, मधु मोदी, लीला काबरा, केंद्र भीलवाड़ा के पूर्व चैयरमेन डॉ. रोशन लाल पितलिया, प्रो. डी. सी. जैन, संस्थान के मंत्री जसराज चोरडिया, संस्थान के स्टाफ व छात्राये उपस्थित थे, अंत मे राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment