Thursday, 21 June 2018

महावीर इंटरनेशनल, सूरत (साउथ-वेस्ट) द्वारा आयोजित योग शिविर में सेकड़ों योग प्रेमियों ने की योग क्रियाएं


सूरत 21 जून18 ( गणपत भंसाली )महावीर इंटरनेशनल सूरत साउथ-वेस्ट शाखा द्वारा गुरुवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूरत के भटार रोड़ स्थित विवेकानंद गार्डन में योग क्रियाएं कराई गई, योग गुरु श्री हरपाल शास्त्री, मैजिक हैंड योगा के श्री वशिष्ठ पराशर तथा कर्ण ध्यान योग साधना की छाया गांधी ने योग क्रियाएं करा कर स्वस्थ जीवन जीने की राह बतलाई, जानकारी देते हुए संगठन के चेयरमेन वीर राजेश बोथरा ने बताया कि दो घण्टे की अवधि के इस शिविर में सेंकड़ों योग प्रेमियों की उपस्थिति रही तथा सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे योग शिविरों के आयोजनों से दूरगामी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। संगठन के सचिव श्री राजेन्द्र बरड़िया ने बताया कि शिविर में बतौर अतिथि लैंडमार्क ग्रुप के श्री माधव जी पटेल उपस्थित रहे, तथा इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय निदेशक तथा कार्यक्रम के सूत्रधार वीर श्री गणपत भंसाली की भी मौजूदगी रही, शिविर की सम्पन्नता पश्चात लॉटरी ड्रा निकाल कर कुछ भाग्यशालियों को पुरस्कृत किया गया, तथा योग प्रेमियों को हेल्दी अल्पाहार करवाया गया। इस योग शिविर में स्वामी विवेकानंद लाफिंग क्लब, युवा सीनियर सिटीजन ग्रुप, विवेकानंद योग ग्रुप, हरियाणा मित्र मंडल, नाकोड़ा वाकिंग ग्रुप, स्मित लाफिंग क्लब एंव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सराहनीय सहयोग रहा। शिविर में अनेक वीर-विराओं की उपस्थिति रही तथा सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। उल्लेखनीय हैं कि महावीर इंटरनेशनल की साउथ-वेस्ट शाखा द्वारा लगातार दूसरे साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सफलतम आयोजन किया गया

No comments:

Post a Comment