Thursday, 21 June 2018

योग दर्शन है , मात्र प्रदर्शन नहीं - योग गुरु राकेश पाण्डेय



सूरत - चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाइफ लाइन योगा & चेरिटेबल फाउंडेशन और सूरत जैन यूथ क्लब के संयुक्त तत्वाव्धान में योग शिविर अटलांटा शॉपिंग मॉल अल्थान केनाल रोड सूरत पर आयोजित हुआ । जिसमें सूरत के कोने-कोने से आए योग साधकों ने योग का आनंद लिया ।
योग गुरु श्री राकेश पाण्डेय ने योग को सविस्तार समझाते हुए इसके प्रयोग सिखाएं । योग केवल एक दिन करने वाला मात्र क्रिया नहीं है । वास्तव में योग दर्शन है , प्रदर्शन नहीं । लाभ, हानि, सावधानी के साथ किया गया प्रयोग निश्चित ही कल्पवृक्ष की तरह हमारी मनोकामना पूर्ण करेगा ।
कार्यक्रम में सूरत जैन यूथ क्लब  के संस्थापक श्री प्रवीण जी बेताला ने इस में पधारे सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया । स्वागत भाषण श्रीमती संगीता जी नाहटा, हास्यासन श्री कन्हैयालाल जी वैद एवं डॉ माया बेन ने कराया । ट्रस्ट के मंत्री श्री मनोज जी सुराणा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया । श्रीमती भावना सोलंकी, श्रीमती अमीषा , श्रीमती कौशल्या बेन ने मंगलगान किया । कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्याम भाटी, ओम प्रकाश शर्मा तथा प्रमोद गौड़ आदि का योगदान रहा ।

No comments:

Post a Comment