Saturday, 19 May 2018

चलथान में होगा नवनिर्मित तेरापंथ भवन का उद्घाटन

चलथाण में आज होगा नवनिर्मित तेरापंथ भवन का उद्घाटन
-------------------------------------------------
मुनि श्री संजय कुमार जी एवं मुनि श्री प्रसन्न कुमार जी के सान्निध्य में बृहद कार्यक्रम का आयोजन।

*******************************

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, चलथाण के तत्वावधान में आज रविवार को नवनिर्मित तेरापंथ भवन का उद्घाटन समारोह प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। 
      इस भवन के उद्घाटन से चलथाण, कडोदरा एवं परिपार्श्व के तेरापंथी जैन परिवारों के लिए धर्माराधना का उत्तम अवसर प्राप्त होगा।
       महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञा नुवर्ती मुनि श्री संजय कुमार जी एवं मुनि श्री प्रसन्न कुमार जी के सान्निध्य में आज बृहद कार्यक्रम का समायोजन होगा। इस समारोह में जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री किशन लाल जी डागलिया मुंबई से पधारेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
       .विशेष अतिथि के रुप में आचार्य श्री भिक्षु समाधि स्थल संस्थान सिरियारी के नवमनोनीत अध्यक्ष श्री ख्यालीलाल जी तातेड़ मुंबई से पधारेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रुप में श्री केसरीमल जी अनिल कुमार जी चंडालिया, श्री शर्बतचंद्र जी किशोर जी धारीवाल तथा श्री अनिल कुमार जी दिलबाग राय जी जैन उपस्थित रहेंगे। 
      भवन के शिलान्यासकर्ता है श्री तेज मलजी रांका। तेरापंथ भवन के उद्घाटनकर्ता होंगे श्री तेजमल जी नौलखा परिवार।
       इस अवसर पर भवन निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले विशिष्ट सहयोगियों का तेरापंथी सभा चलथाण द्वारा सम्मान किया जाएगा।

संकलन -- अर्जुन मेड़तवाल
उधना-सूरत

          

🙏🙏🙏🌸🌸🌸🙏🙏🙏.

No comments:

Post a Comment