पूरे भारत में एक ही दिन, एक ही समय रैलीयों का आयोजन कर बनाया विश्व कीर्तिमान -गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल , उधना द्वारा आज विशाल महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन हुआ।
उधना - केसरिया रंग की साड़ी में सुसज्जित तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने विशाल
संख्या में इस रैली में भाग लिया। वी कैन (We Can )अर्थात एकता एवं अनुशासन
हो तो महिला प्रत्येक क्षेत्र में विशिष्टता के साथ अपना परचम लहरा सकती
है। इस संदेश को प्रतिध्वनित करते हुए यह रैली तेरापंथ भवन, उधना से
प्रारंभ हुई और उधना के विविध मार्गो से होती हुई पुनः तेरापंथ भवन
पहुंची।जिसमें सैकड़ों बहनों ने भाग लिया।
तेरापंथ भवन उधना में मुनि श्री संजय कुमार जी एवं मुनि श्री प्रसन्न कुमार जी के मंगल उद्बोधन एवं आशीर्वाद के साथ तेरापंथ महिला मंडल उधना द्वारा रैली का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर मुनि श्री प्रसन्न कुमार जी ने अपने उद्बोधन में कहा - समाज में महिलाओं का विशेष महत्व है। नारी आधी दुनिया का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं ने अपनी क्षमता प्रदर्शित ना की हो। भगवान महावीर ने सर्वप्रथम नारी उत्थान का कार्य किया। उन्होंने साध्वी चंदनबाला को 36000 साध्वियों का नेतृत्व सौंपा। 20वीं सदी में आचार्य श्री तुलसी ने भी नारी उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल उधना द्वारा आज जो रैली का आयोजन किया जा रहा है वह नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूरे भारत में एक ही दिन एक ही समय यह आयोजन हो रहा है जिसके द्वारा एक नया विश्व कीर्तिमान बनेगा। मैं महिला मंडल के इस अभियान के प्रति शुभकामना प्रेषित करता हूं।
कार्यक्रम में श्री लक्ष्मी लाल जी बाफना, श्री अनिल जी चंडालिया, श्री अर्जुन जी मेडतवाल, श्री नेमी चंद जी कुकड़ा, श्रीमती मंजू नवलखा, श्रीमती सुनीता कुकड़ा आदि ने अपनी भावनाएं अभिव्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ महिला मंडल उधना की मंत्री श्रीमती जस्सू बाफना ने किया।आभार ज्ञापन श्रीमती श्रेया बाफना ने किया।
अर्जुन मेड़तवाल
उधना-सूरत

No comments:
Post a Comment