कामरेज ( अरुणा देरासरिया ) अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का सशक्त प्रयास। भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान योजना के अंतर्गत बाल स्वच्छता अभियान योजना की शुरुआत की गई । बच्चों में प्रारंभ से ही संस्कार डाले जाए तो हम देश के शुभ भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। एक स्वच्छ भारत का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर होने के नाते अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल भी बाल स्वच्छ अभियान को सफल बनाने हेतु कटिबद्ध है। उसी के अंतर्गत कामरेज तेरापंथ महिला मंडल द्वारा भैरव कोलोनी प्राथमिक शाला में 12 मॉड्यूल आज पूर्ण किए गए। कक्षा 3 से 5 के बच्चों को स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया गया।
आज अंतिम
बारहवां मॉड्यूल पूर्ण किया गया। लगभग 140 बच्चों को स्वच्छता का
प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य एवं टीचर्स ने कार्य की खूब-
सराहना की एवं आभार ज्ञापन किया। बच्चों ने उत्साह से सभी माॅड्यूल में भाग
लिया एवं उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान झलक रही थी। बच्चों को शुभ
भविष्य की शुभकामना प्रेषित की ।


No comments:
Post a Comment