हीरा कारोबारी दीपेश शाह के 12 वर्षीय बेटा भव्य की 19 अप्रैल को दीक्षा
सूरत.हीरा कारोबारी दीपेश शाह का 12 वर्षीय बेटा भव्य 19 अप्रैल से जैन मुनि बन जाएगा। इम्पोर्टेड कारों से लेकर बाइक, परफ्यूम, गोगल्स के शौकीन भव्य ने संयम और त्याग की राह पर चलने का प्रण लिया है। पिछले साल 16 अक्टूबर को उसकी मुहूर्त यात्रा भी फरारी कार से निकाली गई थी। दीक्षा उमरा स्थित जैन संघ में सुबह 8 बजे आचार्य रश्मिरत्नसूरी देंगे
भव्य का परिवार सरगम शॉपिंग सेंटर स्थित सागर अपार्टमेंट में रहता है। छठी कक्षा में 79 प्रतिशत अंक लाने वाला भव्य छुट्टियों में मुनियों संग विहार करने लगा और फिर पढ़ाई छोड़ दी।
अब तक बड़ोदा, अहमदाबाद, राजकोट, राजस्थान में 1000 किमी से अधिक विहार कर चुका है। शाम होने से पहले ही भोजन और त्याग की बदौलत उसे दीक्षा की अनुमति मिली।
बहन ने ली थी 12 की उम्र में दीक्षा- मां पिकाबेन शाह ने बताया कि बड़ा बेटा इंद्र पढ़ रहा है। बेटी प्रियांशी ने 4 वर्ष पहले 12 साल की उम्र में दीक्षा ली थी। बहन की दीक्षा और घर का माहौल देखकर ही भव्य के मन में वैराग्य जगा। हमने भव्य को 2 साल रुकने को कहा, पर उसकी जिद दीदी की उम्र में दीक्षा लेने की है।
No comments:
Post a Comment