Wednesday, 12 September 2018

उधना में ध्यान दिवस आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री ललितप्रभा जी के सानिध्य में मनाया गया

उधना में ध्यान दिवस आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री ललितप्रभा जी के सानिध्य में मनाया गया

उधना - उधना तेरापन्थ भवन में आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री ललित प्रभा जी आदि ठाना 4 के सानिध्य में पर्युषण पर्व का आज ध्यान दिवस के रूप में मनाया गया । साध्वी श्री लब्धियशा जी महाप्राण ध्वनि के ध्यान का प्रयोग कराया । शासन श्री साध्वी ललितप्रभा जी ने भगवान महावीर के माता त्रिशला के गर्भ में आने से जन्म व वर्धमान नामकरण तक के सुंदर प्रेरक प्रसंग पर फरमाया । 



साध्वी श्री अमितश्री जी ने बताया भाद्रव महीने में उधना में तपस्या की जड़ी लगी हुई है एक गीतिका के माध्यम से तपस्या की अनुमोदना की व ज्यादा से ज्यादा तपस्या करने की प्रेरणा प्रदान की । साध्वी श्री दिव्ययशा जी ने भी तप की अनुमोदना करते हुए सुंदर व प्रेरणादायक गीतिका प्रस्तुत की !सभा अध्यक्ष श्री बसंतीलाल जी नाहर ने बताया 30 तपस्वी भाई बहनों की तपस्या चल रही है सभी के तप की अनुमोदना की ! मंगलाचरण उधना  भजन मंडली ने किया । सभी 8 की तपस्या करने वालो का सन्मान किया गया  तेरापंथ सभा उधना के मंत्री श्री अशोक जी दुग्गड़  ने तपस्वी भाई बहनों की अनुमोदना की   सफल संचालन मंत्री श्री अशोक जी दुग्गड़ व सहमन्त्री अरुण जी चंडालिया ने किया  किया
प्रेषक - उत्तम जैन

No comments:

Post a Comment