ज्ञानशाला भावी पीढ़ी की महत्त्वपूर्ण स्कूल है, जिससे बच्चे अपने जीवन को सुदृढ़ बना सकते है।
ज्ञानशाला भावी पीढ़ी की महत्त्वपूर्ण स्कूल है, जिससे बच्चे अपने जीवन को सुदृढ़ बना सकते है। इसी तरह की एक ज्ञानशाला तेरापंथ सभा उधना के अंतर्गत एक छोटा सा क्षेत्र है पांडेसरा ! जंहा एक छोटा सा तेरापंथ भवन है महज 12 माह पूर्व शुरू हुई ज्ञानशाला जिसमे 110 तेरापंथी परिवार से 90 से 100 बच्चे हर रविवार को ज्ञानार्जन व संस्कार निर्माण करने हेतु आते है !
आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों से साथ संस्कार प्राप्त करते है ! ज्ञानशाला का नाम आते ही हम आचार्य तुलसी को याद करते है ! आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी कहते थे ज्ञानशाला एक प्रयोगशाला है ! ज्ञानशाला एक सुंदर बगीचे की तरह है जिसमे बच्चे फूल की तरह खिलते है ! ओर इसी तरह पांडेसरा तेरापंथ भवन मेरा आज ज्ञानशाला मे जाना हुआ ! बच्चो को देखा मन पुलकित हो गया ! आचार्य श्री तुलसी की दूरद्रष्टि पर चिंतन करने लगा ! ज्ञानशाला मे 9 शिक्षिका बच्चो के संस्कार निर्माण मे जो योगदान दे रही है ! साथ मे ज्ञानशाला प्रभारी श्री विनोद सीसोदिया व सह प्रभारी आशीष मुणोत की अनुमोदना करता हु
ज्ञानशाला आएंगे- संस्कार पाएंगे,
जीवन उच्च बनाएं-ज्ञानशाला आए 




No comments:
Post a Comment