1111 के लक्ष्य के सामने हुई 1804 सामायिक
उधना (अर्जुन मेड़तवाल) - अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद उधना
द्वारा सामायिक कार्यशाला एवं सामायिक महायज्ञ का आयोजन तेरापंथ भवन, उधना
में किया गया।
तेरापंथ धर्म संघ के वर्तमान अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी 11 वें आचार्य है। ग्यारहवें महीने की 11 तारीख को एक ही समय एक ही स्थान पर एक साथ 1111 सामायिक का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उधना के कार्यकर्ताओं का परिश्रम एवं श्रावकों के अदम्य उत्साह के फलस्वरूप 1111 के स्थान पर 1804 सामायिक हुई। पूज्य प्रवर ने प्रत्येक शनिवार सायं 7:00 से 8:00 बजे तक सामायिक का आह्वान किया हुआ है। तेयुप उधना द्वारा भी आज शनिवार को सायं 7:00 से 8:00 बजे का समय निर्धारित किया गया था। इस अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण जी की सूशिष्या साध्वी श्री सोमलता जी का सानिध्य उपलब्ध होने वाला था, किंतु स्वास्थ्य की अनुकूलता न होने से उनका सान्निध्य उपलब्ध नहीं हो पाया।
सामायिक अनुष्ठान के साथ आयोजित सामायिक कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल जी कटारिया ने कहा- उधना क्षेत्र तेरापंथ का एक अग्रिम क्षेत्र है। यहां के श्रावकों की श्रद्धा अटूट है। यहां के श्रावकों की गुरु भक्ति अनुपम है। गुरु इंगित की आराधना करने में यहाँ युवाशक्ति अपने आप में गौरव अनुभव कर रही है।अभा तेयुप के महामंत्री श्री संदीप जी कोठारी एवं उपाध्यक्ष श्री मुकेश जी गुगालिया ने उधना क्षेत्र की जागरुकता की सराहना की।
उपासक श्री सुरेश जी बाफना एवं प्रवीण जी मेड़तवाल ने सामायिक की महत्ता का प्रतिपादन किया। उपासक श्री अनिलजी चंडालिया ने पूर्व भूमिका प्रस्तुत की। उधना सभा के अध्यक्ष श्री बसंती लाल जी नाहर एवं युवक परिषद अध्यक्ष श्री नेमीचंद जी कुकड़ा ने स्वागत वक्तव्य दिया। युवा गौरव श्री राजेश जी सुराणा केंद्रीय प्रभारी श्री कमलेश जी गादिया,श्रेष्ठ कार्यकर्ता श्री संपत जी आंचलिया, महिला मंडल मंत्री श्रीमती जसू बाफना श्री संजय बोथरा आदि ने भावाभिव्यक्ति की।
इस आयोजन के संयोजक श्री शेलेष बाफना व सह संयोजक श्री विनोद सिसोदिया व श्री मनोज बाबेल ने विशेष श्रम करके आयोजन को सफल बनाया ! कार्यक्रम का संयोजन श्री सुभाष जी चपलोत तथा श्री शैलेष बाफना ने किया !

No comments:
Post a Comment