प्रेम,पुण्य, पवित्रता व पुण्य के भाव रखें-जैनाचार्य जिनमणिप्रभ सूरिश्वरजी
बीकानेर, 26 अक्टूबर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणिप्रभ सूरिश्वरजी ने गुरुवार को बागड़ी मोहल्ला की ढढ्ढा कोटड़ी में प्रवचन में कहा कि जीवन में प्रेम,पुण्य, पवित्रता व पुण्य के सकारात्मक भाव व विचार रखे।
आचार्यश्री ने कहा कि व्यक्ति हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच से प्रसन्न रह सकता है। प्रेम शक्ति से नहीं समर्पण, अनुराग व भक्ति से प्रकट होता है। सुन्दरता व कुरुपता मन की कल्पना है। मन की कृतज्ञता, वात्सल्य व उपकार से सभी बच्चों को मां दुनियां की सबसे अच्छी, सुन्दर व वात्सल्ययी नजर आती है। बच्चा मां के नाक नक्शे, वर्ण, जाति व धर्म को नहीं देखकर उसकी ममता व आत्मीयता को देखता है। बच्चें की तरह वितराग परमात्मा से आत्मीयता से अनन्य प्रेम करें।
आचार्यश्री ने कहा कि अपनों तथा मन माफिक काम करने से व्यक्ति को रस मिलता है। अनपत्व के बिना रस की प्राप्ति नहीं होती। वर्तमान के वातावरण में लोग यश, सुख, वैभव व संपति के पीछे दौड़ रहे है तथा अनेक पाप कर्म कर रहे है। आदमी पैसा, प्रतिष्ठा, प्रसिद्धि के पीछे भागता हुआ भी वीतराग परमात्मा के बताए सिद्धान्त व धर्म की मर्यादाओं का पालन कर पुण्य कर्मों का संचय कर सकता है। व्यक्ति को हमेशा पुण्य जमा करने के लिए पुरुषार्थ करना चाहिए। दुख से पाप कर्मों से छुटकारा मिलता । दुख के समय दुःखी नहीं होकर परमात्मा का स्मरण करते हुए अधिक धर्म आराधना व पुण्य करें। प्रवचन स्थल आचार्यश्री ने बालोतरा के केसरियाजी मंदिर में अंजन श्लाका व प्रतिष्ठा का मुर्हूत 21 फरवरी 2018 दिया। श्री केसरियाजी मंदिर ट्रस्ट व खरतरगच्छ मूर्तिपूजक संघ के पदाधिकारी, मोहनलाल, महावीर चोपड़ा, जितेन्द्र चोपड़ा,विजय नगर के योगेश का अभिनंदन जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की ओर से किया गया।
मुमुक्षु की शोभायात्रा व अभिनंदन
जैन श्वेताम्बर तपागच्छ में अगले माह अहमदाबाद में दीक्षा लेने वाली मुमुक्षु सुश्री सृष्टि नाहटा सुपुत्री उर्मिला-श्रीपाल नाहटा की शोभायात्रा शुक्रवार को सुबह आठ बजे भगवान आदिश्वरजी के मंदिर के पास से रवाना होगी। शाम को नाहटा मोहल्ले के कुशल भवन में भ्क्ति संगीत संध्या का आयोजन होगां शोभायात्रा विभिन्न जैन बहुल्य मोहल्लों व मंदिरों से होते हुए बागड़ी मोहल्ले की ढढ्ढा कोटड़ी में पहुंचेगी जहां अभिनंदन समारोह होगा।
जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणि प्रभ सूरिश्वरजी, जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के पंन्यास प्रवर मुनि पुण्डरीक विजय जी महाराज, जैन श्वेताम्बर पार्श्वचंद के मुनिश्री पुण्यरतन जी महाराज सहित अनेक मुनि व साध्वीवृंद शामिल होंगे।
खरतरगच्छ युवा परिषद व महिला परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 28 व 29 को
जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणि प्रभ सूरिश्वरजी के सान्निध्य में बागड़ी मोहल्ले की ढढ्ढा कोटड़ी में 28 व 29 अक्टूबर को अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद (के.यू.प.) और महिला परिषद का वार्षिक अधिवेशन होगा।
अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के सचिव मनीष नाहटा ने बताया कि अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न इलाकों से युवक-युवतियां पहुंचनी शुरू हो गई है। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलने वाले अधिवेशन में विभिन्न सत्रों में जैन धर्म, संस्कार, संस्कृति व एकता और अखंडता सहित विविध विषयों पर चर्चा होगी। बाहर से आने वालों के लिए बीकानेर के 8 भवनों में प्रवास की व्यवस्था की गई है। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संध के पदाधिकारियों व अनुभवी सदस्यों के सहयोग से अध्यक्ष राजीव खजांची के नेतृत्व में खरतरगच्छ युवक परिषद और बालक-बालिका मंडल के सदस्य सहित विभिन्न मंडल व संगठनों के प्रतिनिधि व सदस्यों की टीम विभिन्न व्यवस्थाओं में लगी है।
रिपोर्ट - अशोक पारख
No comments:
Post a Comment