Friday, 6 October 2017
पंच महाव्रतों के संकल्प के साथ डॉ. वरुण मुनि ने ली बड़ी दीक्षा
पालीके सिरयारी गांव में जन्मे डॉ. वरुण मुनि ने महावीर कॉम्पलेक्स में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में शुक्रवार को बड़ी दीक्षा प्राप्त की। इस दौरान वरुण मुनि ने पंच महाव्रतों अहिंसा, तप, संयम, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य के संकल्प के साथ धर्म के प्रति आस्था, मानव मात्र के कल्याण, जीवदया एवं संत जीवन के नियमों को जीवन में अंगीकार करने की प्रतिज्ञा ली। यह दीक्षा श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में श्री रूप सुकन चातुर्मास व्यवस्था समिति की ओर से रूप मुनि महाराज, सुकन मुनि, अमृत मुनि, डॉ. अमरेश मुनि, महेश मुनि, राकेश मुनि, मुकेश मुनि, हरीश मुनि, नानेश मुनि, हितेश मुनि, सचिन मुनि एवं बालयोगी अखिलेश मुनि के सान्निध्य में हुई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment